पंचायत चुनाव की सूची

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार जनपद में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत में नेताओं का चुनाव लड़ने का रास्ता आरक्षण की सूची से खुलेगा। इस सूची का इंतजार बढ़ रहा है। सूची रात में नौ बजे के बाद ही जारी होगी।
जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी और ग्राम प्रधान पदों के लिए बृहस्पतिवार यानि 7 जुलाई को सूची जारी होगी। सूची का इंतजार जनपद निवासी दोपहर 12 बजे से कर रहे हैं। चुनाव में उतरने के इच्छुक हो गया ग्राम वासी सभी को अपने क्षेत्र के आरक्षण जानने का बेसब्री से इंतजार है। सूची जानने के लिए नेतागण निरंतर अधिकारियों से या विधायकों से संपर्क कर रहे हैं। लेकिन अभी तक जितनी भी सूची जारी हुई है सभी रात में देरी से होती रही हैं। अधिकारियों की माने तो सूची रात में नौ बजे के बाद ही जारी होंगी।