जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरजीत लहरी जिला पंचायत सीट से गैंडीखाता जिला पंचायत सीट से मैदान में उतर गए हैं। उन्होंने अपनी पत्नी निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य सुखविंदर कौर को श्यामपुर सीट से बीडीसी के लिए चुनाव मैदान में उतारा है। वे जिला पंचायत सदस्य रहते हुए अपने विकास कार्यों के दम पर चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्हें भरोसा है कि जनता उन्हें चुनाव जीताकर जिला पंचायत के बोर्ड में भेजने का काम करेगी।
कांग्रेस ने गैंडीखाता सीट पर कोई अधिकृत प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। इससे कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हुआ कोई भी नेता चुनाव मैदान में उतर सकता है। क्योंकि कांग्रेस भाजपा से आए नेता को चुनाव मैदान में उतारना चाहती थी, लेकिन निवर्तमान सदस्य को इगनौर नहीं किया जा सकता था, इसके लिए पैरवी मजबूत होने से कांग्रेस ने ऑपन सीट कर दी। कांग्रेस से पहला दावा गुरजीत लहरी का था, उन्होंने पांच साल तक क्षेत्र में अनेकों विकास कार्य कराएं, क्षेत्र में सड़कें, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, हैंडपंप, शिक्षा के लिए अनेकेां काम कराएं। जिसके बलबूते वे चुनाव मैदान में उतर गए हैं। उन्होंने दल बल के साथ गैंडीखाता सीट से नामांकन किया। गुरजीत लहरी ने कहा कि क्षेत्रीय निवासियों के विकास के लिए वे चुनाव मैदान में उतरे हैं, उन्हें जनता का प्यार इस बार भी मिलेगा।
वहीं, गुरजीत सिंह लहरी ने त्रिस्तरीय पंचाय चुनाव में बीडीसी पद के निर्वाचन के लिए अपनी पत्नी को चुनाव मैदान में उतारा है। वे श्यामपुर सीट से चुनाव मैदान में उतरीं हैं। सुखविंदर कौर जिला पंचायत सदस्य रही हैं। उनके प्रस्तावों पर जिला पंचायत और जिला योजना से अनेकों विकास कार्य हुए।