जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
उत्तराखंड। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने अन्य तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। मुख्यमंत्री का केवल मुख्य पार्टी कांग्रेस प्रत्याशी से ही मुकाबला है। सभी ने प्रचार प्रसार करते हुए अपने खूबियां बतानी शुरू कर दी है। चुनाव प्रचार में अन्य विधायक, नेताओं एवं मंत्रियों के साथ हरिद्वार से पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद मैदान में उतरे हुए हैं।
चंपावत उपचुनाव में चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया और किसी ने भी नाम वापिस नहीं लिया। अब चारों प्रत्याशी मैदान में प्रचार प्रसार में उतर गए हैं। अन्य प्रत्याशियों में कांग्रेस की प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी है, तो अन्य निर्दलीय के तौर पर सपा नेता मनोज भट्ट और हिमांशु गड़कोटी हैं। मुख्यमंत्री के चुनाव में भाजपा पार्टी प्रचार प्रसार में कोई कसर नहीं छोड़ रहीं है। पार्टी की नीतियों एवं विकास कार्यों को लेकर प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। हरिद्वार से पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद मैदान में पहुंच गए हैं। उन्होंने समर्थकों के साथ डोर टू डोर प्रचार प्रसार कर कमल के फूल को जीताने के लिए मतदान करने की अपील की।
चंपावत उपचुनाव में 97430 वोटर मतदाता सूची में शामिल हैं, मतदान के लिए 151 बूथ बनाए गए हैं।
चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी ने 2022 में 32,547 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 27,243 वोट मिले थे।
चंपावत विधानसभा में भाजपा के पक्ष में वोट करने को डोर टू डोर प्रचार करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद।