जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। जमालपुर कलां सीट से भाजपा के प्रत्याशी अमित चौहान ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। भाजपा महिला मोर्चा और अमित चौहान के परिवार की महिलाएं जनसंपर्क अभियान करते हुए भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों को लेकर उगता सूरज चुनाव चिन्ह पर वोट करने की अपील कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के विजन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। प्रचार प्रसार से पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा करने का संकल्प लिया।
शनिवार को अमित चौहान ने समर्थकों के साथ श्यामपुर, गाजीवाली आदि ग्रामों के साथ कॉलोनियों में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए प्रचार प्रसार किया। प्रचार प्रसार के दौरान अमित चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास कार्याे को आगे बढ़ा रहे हैं, उनके विजन एवं विकास कार्यों को ग्राम क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए भाजपा का जिला पंचायत बोर्ड का गठन कराना जरूरी है, इसलिए क्षेत्रवासियों को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए आगे आना होगा।

अमित चौहान ने कहा कि भाजपा का विजन विकास कार्य करना है। उन्होंने कहा कि ग्राम और कॉलोनियों में समग्र विकास होगा। सभी क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के लिए काम होगा। प्रचार प्रसार के दौरान प्रत्येक ग्राम एवं कॉलोनियों में अमित चौहान को भारी समर्थन मिला, स्थानीय निवासियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।
वहीं, दूसरी ओर जमालपुर, मिस्सरपुर, पंजनहेडी, अजीतपुर आदि ग्रामों के साथ कॉलोनियों में महिलाओं ने जनसंपर्क करते हुए भाजपा की विकास नीतियों को पर मतदान करने की अपील की।

अमित चौहान के जनसंपर्क अभियान में अमित राणा, आजाद चौधरी, राधेश्याम, सुशील चौहान, विवेक चौहान, श्रवण चौहान, वीर गुर्जर एडवोकेट, योगेश, मदन चौधरी, सचिन चौहान, सीमा चौहान, योगेश चौहान, संदीप, कुलदीप चौधरी आदि शामिल हुए।

