जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भूपतवाला में गैस व पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामो के खिलाफ कांग्रेसियो ने हल्ला बोलते हुए गैस सिलेंडर की शव यात्रा निकाल कर गैस पेट्रोल -डीजल के बड़े दामों व महंगाई का विरोध किया। उन्होंने केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ की जमकर नारेबाजी।
सेवादल के शहर अध्यक्ष नितिन यादव के नेतृत्व में गैस सिलेंडर की शव यात्रा निकाल कर गैस पेट्रोल -डीजल के बड़े दामो व महंगाई का विरोध किया। कांग्रेस सेवादल के शहर अध्यक्ष नितिन यादव ने कहा देश महंगाई से जूझ रहा है।
आम जनता का जीना बेहाल हो चुका है। लेकिन केंद्र में बैठी मोदी सरकार अपनी जिद पर अड़ी बैठी है। अगर यही हाल रहा तो लोग महंगाई से भूखे मरने लगेंगे।
इसका खामियाजा भाजपा सरकार को आने वाले चुनावों में भुगतना पड़ेगा।
नितिन यादव ने कहा अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल व गैस की कीमत के कम होने के बावजूद भी केंद्र सरकार निरंतर पेट्रोल व डीजल गैस के दाम बढ़ाये जा रही है।आम जनता की खून पसीने की कमाई को सरकार महंगाई के गर्त में डाल रही है।
युवा महानगर अध्यक्ष आकाश भाटी व जिला महासचिव जितेंदर सिंह ने कहा आज देश की जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है। अगर यह दाम वापस नही लिए तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
सेवादल शहर उपाध्यक्ष तरुण सैनी व ज्ञानवती निषाद व मोनू राजपूत ने कहा घरेलू गैस सिलेंडर 350 की बजाय 800 से ज्यादा का मिल रहा है। सरकार को गैस पेट्रोल डीजल की बड़ी कीमतों को देश हित मे बापस लेना चाहिए।
प्रदर्शन में राजेन्द्र कश्यप, युवा कांग्रेस शहर मीडिया अध्यक्ष वेदांत उपाध्याय, करण सिंह राणा, ब्लॉक महासचिव विशाल निषाद, प्रशांत शर्मा, शिवकुमार राजपूत, शरथ शर्मा, सोनू यादव श्याम भट्ट ,पूनम रानी, पूजा निषाद विक्की राजपूत, अरविंद तोमर, गोविंद निषाद, गोपाल, मुकेश, पवन हरि महाराज आदि थे।