जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
रुड़की /भगवानपुर। गन्ना एवं चीनी उद्योग मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का रुड़की के भगवानपुर झबरेड़ा क्षेत्र की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से भव्य स्वागत किया। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि किसानों की समस्याओ का समाधान उनकी प्राथमिकता में है। यदि किसी अधिकारी या चीनी मिल प्रबंधक ने किसान को परेशान किया तो बख़्शा नहीं जाएगा।
शुक्रवार को हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा विधायक जोकि अब सूबे की तीरथ सिंह रावत सरकार में गन्ना एवं चीनी उद्योग मंत्री है का रुड़की के भगवानपुर और झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कार्यक्रम था। जिस दौरान भगवानपुर और झबरेड़ा क्षेत्र के कई गांव चुड़ियाला, भलस्वागज, सुनेहटी, बेहड़की और झबरेड़ा एवं टिकोला आदि कई गांव की जनता और जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ पुष्प वर्षा और फूलों की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान गन्ना एवं चीनी उद्योग मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने आम लोगों एवं जनता से बात कर उनकी समस्याओं को भी जानने का प्रयास किया। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि उनके रहते किसी भी किसान और आम नागरिक को समस्याओं के समाधान के लिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। जनता की समस्या उनकी अपनी समस्या है इसलिए जनता की समस्या को तुरंत सुलझाने के लिए वह हमेशा जनता के साथ खड़े हैं। जनता की समस्याओं को सुनने और समस्या के निदान के लिए वह हर समय प्रयासरत रहते हैं। इस दौरान स्वामी के काफिले में जनपद हरिद्वार जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा, जिला पंचायत सदस्य सुबोध राकेश, चौधरी मानवेंद्र सिंह, श्यामवीर सैनी, राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति आदि सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता और वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।