जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
रुड़की। बहुजन समाज पार्टी के खानपुर विधानसभा से प्रत्याशी रविंद्र सिंह पनियाला के पुत्र डॉ अभिनव चौधरी क्षेत्र के लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उनका इलाज कर रहे हैं। डॉ अभिनव को एक महीने से अधिक का समय क्षेत्रवासियों की सेवा करते हुए हो गया है। इलाज के दौरान वे कई तरह की जांच भी करते हैं और गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराकर उनकी ओपीडी, दवा आदि निशुक्ल कराने का काम भी कर रहे हैं। रविंद्र के पुत्र की सेवा से क्षेत्रवासी बेहद खुश है और उनकी सराहना कर रहे हैं। डॉ अभिनव का वादा है कि वे आगे भी इसी तरह से सेवा करते रहेंगे।
बहुजन समाज पार्टी ने खानपुर विधानसभा से रविंद्र सिंह पनियाला को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। रविंद्र सिंह पिछले 15 सालों से अधिक समय से क्षेत्रवासियों की हर तरह से सेवा कर रहे हैं। अब उनका पुत्र डॉ अभिनव चौधरी डॉक्टर बनने के बाद क्षेत्रवासियों की सेवा करने के लिए उतरा हुआ है। डॉ अभिनव चौधरी ने सेवा के लिए एक एंबुलेंस ली हुई और मेडिकल स्टाफ के साथ मरीजों की सेवा कर रहे हैं। एंबुलेंस के माध्यम से उन्होंने अपना नंबर 7011212320 जारी किया हुआ है, ताकि बीमार व्यक्ति या कोई भी परिजन उनके इलाज के लिए बुला सकता है। हालांकि वे गांवों में कैंप लगाकर मरीजों की सेवा कर रहे है। डॉ अभिनव चौधरी ने बताया कि वे जिन लोगों का घर पर इलाज हो सकता है, उन्हें प्राथमिक उपचार देते हुए दवा एवं अन्य जरूरत का सामान उपलब्ध करा देते हैं, लेकिन जो मरीज गंभीर स्थिति में होता या बिना अस्पताल में भर्ती हुए स्वस्थ नहीं हो सकते हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराकर वहां ओपीडी, दवा आदि निशुल्क सेवा कराते हैं। मरीज को भर्ती करने के लिए अपना निजि वाहन या एंबुलेंस उपलब्ध कराते हैं। डॉ अभिनव का कहना है कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में, दूरस्थ स्थानों पर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करते हैं और उनका इलाज करते हैं।

उन्हें बहुत दुख होता है कि जब कोई व्यक्ति इलाज के अभाव में मृत्यु को प्राप्त हो जाता है। उनका कहना है कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। वे अपने पिता के सपनों को साकार करने के लिए निरंतर क्षेत्रवासियों की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एंबुलेंस उपलब्ध कराने का प्रयास जारी है।