जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। खन्नानगर प्रकरण के मुख्य आरोपी विष्णु अरोड़ा पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है। विष्णु अरोड़ा कई मामलों में आरोपी रहा है। लेकिन खन्नानगर में हुए मारपीट और फायरिंग प्रकरण के बाद सुर्खियों में छा गया। इस प्रकरण के बाद विष्णु अरोड़ा ने कई आका भी बदले, लेकिन अपने उपर हुई गुंडा एक्ट की कार्रवाई को नहीं रूकवा सका।