अवैध खनन की सांकेतिक फोटोखनन की सांकेतिक फोटो

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार के अधिकारी खनन माफियाओं की कठपुतली बने हुए हैं। खनन माफियाओं की दावत डकारकर उनके विरोधियों के स्टोक को सील कर रहे हैं। यहां तक एक स्टोक पर रॉयल्टी के अनुसार सामग्री मिली, लेकिन फिर भी उसे सील कर दिया गया।
खनन के खेल में माफियाओं की कठपुतली बनकर अधिकारी काम कर रहे हैं। हाल ही में ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनकी चर्चा से पूरा खनन साम्राज्य हिल गया है। बहुचर्चित खनन माफिया के इशारे पर
एक स्टोक मालिक को परेशान किया जा रहा है, साथ ही उसे सील करा दिया है। स्टोक पर पूरी रॉयल्टी के अनुसार खनन सामग्री मिली तो खनन बाबू ने खनन माफिया को फोन पर इसकी जानकारी देकर सील करने से इंकार कर दिया। लेकिन खनन माफिया का दवाब इतना बड़ा था कि स्टोक की एक दीवार न होने का बहाना कर उसे सीलकर माफिया को खुश कर दिया। जबकि जिधर दीवार नहीं थी, उधर गहरी खाई थी। जबकि यह खनन माफिया अवैध तरीके से खुदाई करके लाई जा रही सामग्री से स्टोन क्रशर चला रहा है। खनन कारोबारी इस माफिया के खिलाफ लामबंद होने की तैयारी में जुट गए है।