जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों की सेवा के साथ क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के लिए हमेशा काम करने वाले समाजसेवी धर्मेंद्र प्रधान बीडीसी पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे है, उन्हें क्षेत्र के सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने गिलास के चुनाव चिन्ह पर मतदान करने की अपील की है। उन्होंने वादा किया है कि क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिए हमेशा खड़ा रहूंगा।
समाजसेवी के रूप में पहचान बना चुके धर्मेंद्र प्रधान वार्ड नंबर-21 भगतनपुर आबिदपुर सीट से प्रत्याशी है। उन्हें चुनाव चिन्ह गिलास मिला है। धर्मेंद्र प्रधान हमेशा जनता के बीच में रहने वाले व्यक्ति है। क्षेत्र की समस्याओं हो या किसी भी आमजन की व्यक्तिगत समस्या, हमेशा निराकरण के लिए तत्पर रहते हैं, वे समस्याओं के निदान के लिए हर संभव प्रयास कर व्यक्ति के काम कराते हैं। लोगों की समाजसेवा के लिए जन प्रतिनिधि होना जरूरी है, इसलिए वे बीडीसी के चुनाव मैदान में उतरे हैं।
धर्मेंद्र प्रधान का कहना है कि जनहित के लिए हमेशा काम करते रहेंगे। इसके लिए उन्होंने राजनीति का रास्ता चुना है। उन्होंने चुनाव चिन्ह गिलास के चुनाव पर मतदान कर भारी मतों से जिताने की अपील की।
वार्ड नंबर-21 भगतनपुर आबिदपुर सीट से प्रत्याशी धर्मेंद्र प्रधान जनसंपर्क कर मतदान करने के लिए अपील करते हुए। 