जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। कोरोना से पीड़ितों की सेवा में भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष अभिनव चौहान जुटे हुए हैं। वे मरीज़ों को अस्पताल में भर्ती कराने, ऑक्सीजन के साथ भोजन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराने का काम निरंतर कर रहे हैं। उनके कार्य की भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष के साथ विधायक आदेश चौहान ने सराहना की है।
सेवा ही संगठन के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल के आवाहन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा रानीपुर चौक बाज़ार मण्डल के अध्यक्ष अभिनव चौहान स्वयं टीम के साथ कोरोना पीड़ितों की सेवा में हर संभव कार्य कर रहे हैं। वे कोरोना टेस्टिंग शिविर लगवाकर लोगों की जांच करवाने के साथ हेल्प डेस्क से लोगों की सहायता करवा रहे हैं। उन्होंने बड़ी संख्या में मास्क सैनीटाईज़र भी वितरण करवाए हैं। उनके कार्यों से प्रेरित होकर कई युवा समाजसेवा में लगे हुए हैं।
भाजपा के रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने भी उनके शिविर में पहुँचकर सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए उनका होसला बढ़ाया। मण्डल अध्यक्ष अभिनव चौहान ने कहा कि इस कोरोना महामारी में हम एक दूसरे का सहरा बने और सेवा का भाव मन में रखकर कार्य करे। उन्होंने ज़रूरतमंद लोगों को उनसे संपर्क करने को आह्वान किया है। उनका कहना है कि समाजसेवा से बढ़कर कोई काम उच्च नहीं है।
सेवा कार्य में मंडल अध्यक्ष आशुतोष चक्रपाणि, महामंत्री युवा मोर्चा हिमांशु वर्मा, सह मंडल कार्यवाहक विकास जैन, अंकुर पालिवाल, मनोज शर्मा, विनय तिवारी आदि का सहयोग सुचारू हैं।