जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
उत्तराखंड। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने तीन दिन तक आपदा क्षेत्रों में निरीक्षण एवं प्रवास किया। वे ऐसे प्रभारी मंत्री है जोकि प्रभावित क्षेत्रों में रहे हो। उधमसिंहनगर और नैनीताल में निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने आपदा के पीड़ितों को तत्कालिक राहत देते हुए चैक वितरण किए। उन्होंने खेतों, नदियों, पुलों पर मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने आस्वस्त किया कि हर वर्ग के पीड़ित को राहत धनराशि मिलेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनहानि होने पर आश्रितों को 4-4 लाख रूपये और घर के लिए 1.9 लाख रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। किसानों को फसलों के नुकसान का आकलन करते हुए जल्द ही मुआवजा दिया जाएगा। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के निरीक्षण के दौरान संबंधित जनपद के अधिकारियों के साथ क्षेत्र के विधायक मौजूद रहे।
कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने उधमसिंहनगर और नैनीताल जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों में तीन दिन तक कैंप किया। इस दौरान उन्होंने निरीक्षण करते हुए बारिकी से नुकसान का आकलन किया। उन्होंने तीन दिन तक धरातल पर उतरकर जनता के बीच पहुंचकर उनसे नुकसान के बारे में जाना। निरीक्षण के दौरान जरूरतमंद लोगों को सामान भी उपलब्ध कराएं और आपदा राहत के तौर पर चैक भी वितरित कराए। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ऐसे पहले प्रभारी मंत्री हैं, जिन्होंने आपदा से पीड़ितों के बीच में तीन दिन का समय व्यतीत करते हुए अधिकारियों से हर घर के नुकसान का आकलन कराया। उन्होंने नदियों पर रपटे, पुल आदि का भी निरीक्षण कर तत्काल मरम्मत के कार्य शुरू कराने को निर्देश दिए।
स्वामी यतीश्वरानंद ने दोनों जिलाधिकारियों को आदेश दिए कि जनहानि, मकान और फसलों के नुकसान का आकलन जल्द से जल्द तैयार करके रिपोर्ट शासन को भेज दें, ताकि जल्द ही राहत धनराशि का वितरण हो सके।
उन्होंने आपदा में अपनों को खो चुके शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत पूरा शासन प्रशासन का अमला जनता के साथ खड़ा है। प्रत्येक पीड़ित व्यक्ति के साथ सहानुभूति है और नुकसान के बदले मुआवजा दिया जाएगा।