कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद सराय में मुस्लिम समाज की महिलाओं को भाजपा की सदस्यता दिलाते हुए।

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के विकास कार्यों और जनता हित में उठाए जा रहे अभियानों से प्रेरित होकर विधानसभा क्षेत्र हरिद्वार ग्रामीण के ग्राम सराय में सैंकड़ों मुस्लिम महिलाएं व पुरुष भाजपा में शामिल हुए। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हर वर्ग का विश्वास भाजपा के साथ है। और हम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। हरिद्वार ग्रामीण विकास के पथ पर अग्रसर है।

कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद सराय में मुस्लिम समाज को भाजपा की सदस्यता दिलाते हुए।


कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने इतिहास रच दिया है। उनके नेतृत्व में ग्राम सराय में भारी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सबसे बड़ी बात की घरों सेे निकलकर महिलाओं ने भी कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के मंच पर आकर सदस्यता ग्रहण की। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है, जिसमें सभी वर्ग का विकास संभव है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के लिए आवासीय, छात्रवृत्ति, हज यात्रा आदि के लिए तमाम योजनाएं संचालित की है। कांग्रेस के साथ अन्य कई पार्टियों के लोग मुस्लिम समाज को वोट के लिए प्रयोग करते हैं वे समझते हैं कि मुस्लिम समाज केवल उनके लिए वोट देने के लिए ही है। कांग्रेस ने करीब 60 साल देश में शासन किया।

कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद सराय में मुस्लिम समाज को भाजपा की सदस्यता दिलाते हुए।

उत्तराखंड बनने के बाद दस साल राज किया, लेकिन वे बताएं मुस्लिम क्षेत्रों के विकास के लिए क्या कार्य किए। जब से भाजपा की सत्ता बनी है, मुस्लिम समाज के क्षेत्रों में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा की समुचित व्यवस्था की है। और इन विकास कार्यों की गति जारी रहेगी।

कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद सराय में मुस्लिम समाज को भाजपा की सदस्यता दिलाते हुए।