लालढांग में अंतर्राष्ट्रीय चैंपियन बबीता फोगाट का स्वागत करते हुए सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक।

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद की विधानसभा हरिद्वार ग्रामीण में निकाली गई विजय संकल्प यात्रा में महिला रेसलिंग की अंतर्राष्ट्रीय चैंपियन बबीता फोगाट आकर्षण का केंद्र रही। उन्होंने युवाओं को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए निरंतर अभ्यास करने को आह्वान किया। विजय संकल्प यात्रा में यात्रा में शामिल पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में स्वामी यतीश्वरानंद को आवश्यक बताते हुए भारी मतों से जिताने को आह्वान किया। यात्रा में भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ आमजन शामिल हुए।
मंगलवार को कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के विधानसभा क्षेत्र लालढांग मंडल में विजय संकल्प यात्रा निकाली गई। जिसमें हरिद्वार के सांसद पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, उत्तराखंड की सहप्रभारी रेखा वर्मा, महिला रेसलिंग की अंतर्राष्ट्रीय चैंपियन बबीता फोगाट, हरिद्वार भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल चौहान, जिला महामंत्री आदेश सैनी, मंडल अध्यक्ष आलोक द्यिवेदी के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी शामिल हुए। हरिद्वार के सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बनी है, तभी से विकास कार्य सुचारू हुए हैं। नरेंद्र मोदी ने विश्व में भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास के आयाम छुए हैं।

कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद की विधानसभा के लालढांग में अंतर्राष्ट्रीय चैंपियन बबीता फोगाट संबोधन कर युवाओं को संबोधित करते हुए

उन्होंने कहा कि ​कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद दूरदर्शी है। देश की आजादी के बाद से विकास की राह जोह रहे क्षेत्रवासियों के लिए चिकित्सा एवं शिक्षा के साथ अच्छी सड़क, बिजली, पानी की व्यवस्था की है। वे निरंतर जनता के बीच में बने रहते हैं और प्रत्येक व्यक्ति की पहुंच उन तक है। उन्होंने स्वामी यतीश्वरानंद को फिर से भारी मतों में जिताकर विधानसभा भेजने को आह्वान किया।