जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
देहरादून। नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के परम मित्र एवं कैबिनेट मंत्री बने स्वामी यतीश्वरानंद ने अपनी शक्ति का परिचय सुबह दंडबैठक लगाकर दिया। उन्होंने अपने राजनीतिक विरोधियों को इसका एहसास भली भांति करा दिया। उन्होंने अपने मित्र पुष्कर सिंह धामी के लिए रूठों को मनाकर इसका एहसास कराया। स्वामी यतीश्वरानंद का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन को लागू कराकर प्रदेश के हर वर्ग का समुचित विकास कराने का काम करेंगे। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे खुले मंच पर आकर अपनी समस्या रखें, जिसका समाधान तत्काल कराया जाएगा।
नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से करीब 20 साल पुरानी दोस्ती है। यह दोस्ती तत्कालीन मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के ओएसडी बनने के दौरान हुई। भाजपा की 2007 में बनी राज्य सरकार में दोनों राज्यमंत्री एक साथ बनें। तो यह दोस्ती फिर से ज्यादा गहरी हो गई। इससे पहले भाजयुमो में दोनों एक साथ काम किया। दोनों ही पहली बार 2012 में विधानसभा में एक साथ पहुंचे। अब तीरथ सिंह रावत को प्रदेश की कमान मुख्यमंत्री के तौर पर मिली तो स्वामी यतीश्वरानंद राज्य मंत्री बनें तो पुष्कर सिंह धामी ने खुशी जताते हुए कहा था कि चलों हमारे बीच से कोई मंत्री तो बना।
लेकिन अब पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री बन गए तो अपने ​मित्र को कैबिनेट में शामिल कर दोस्ती का परिचय करा दिया। जब धामी को केंद्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री बनाने के लिए घोषणा की तो कई विधायकों एवं मंत्रियों ने विरोध के सुर अलापने शुरू कर दिए तो स्वामी यतीश्वरानंद ने मित्र धर्म निभाते हुए सभी को मनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अब पुष्कर सिंह धामी ने स्वामी यतीश्वरानंद को कैबिनेट में जगह दी, ताकि वे हर सलाह में वे शरीक हो सकें।

कैबिनेट की शपथ लेने के बाद स्वामी यतीश्वरानंद ने अपने आवास पर सुबह को व्यायाम करते हुए दंडबैठक लगाकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। हालां​कि वे इसे शारीरिक व्यायाम बताकर खासकर युवाओं को स्वस्थ रहने का संदेश दिया, लेकिन लोग इसका अलग—अलग मायने बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि सत्ता में रहते हुए जिन्होंने स्वामी यतीश्वरानंद के विकास कार्यों का अटकाने का काम किया या उनके क्षेत्र में उतकर उन्हें विकास विरोधी बताकर अपनी दावेदारी प्रस्तुत करने का काम किया, वे अब क्या क्षेत्र में डट पाएंगे।
हालांकि स्वामी यतीश्वरानंद इन सब बातों के विपरित हैं, उनका कहना है कि प्रदेश की जनता ने जो उनपर विश्वास जताया है ​वे सभी के हित के लिए एक समान कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री के विजन और विकास योजनाओं को धरातल पर उतारकर हर वर्ग का विकास करेंगे। वे सभी एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का प्रदेश बनाने का काम करेंगे।
केंद्रीय नेतृत्व का जताया आभार
उन्होंने पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी देने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत प्रदेश संगठन का आभार जताया। उन्होंने अपने सहयोगी मंत्रियों एवं विधायकों से उम्मीद जताई कि जनता​ हि​त में विकास कार्यों को लेकर योजना बनाएं और उन्हें धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका ​निभाकर जनता हित में भागीदारी निर्वहन करें।