जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। कांग्रेस के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान किया। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की बुद्धी शुद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि अपनी नाकामी छिपाने के लिए हिंदुओं का दम्भ भरने वाली भाजपा की सरकार करोड़ों लोगों की आस्था वाले कुंभ को नहीं करा रही है। जबकि पूरे देश में चुनावी रैली लगातार कर रहे हैं, विपक्ष यदि कोई कार्यक्रम भी कर लें तो उनपर मुक़दमे किए जा रहे हैं।
शनिवार को प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव हरिद्वार दौरे दोरान हर की पैडी पर गंगा स्नान किया उसके उपरांत गंगा पूजन किया व संत रविदास मन्दिर में जाकर माथा टेका। उन्होंने भाजपा की सरकार पर कुंभ न कराने पर जमकर निशाना साधा। कहा कि नाकामी छिपाने के लिए कुंभ जैसे आयोजन को नहीं करा रहे हैं। प्रदेश महासचिव संजय पालीवाल ने बताया कि साधु संतों के साथ व्यापारी वर्ग परेशान है, लेकिन उनकी सरकार नहीं सुन रही है। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि हरिद्वार के साथ पूरे प्रदेश की जनता की आजीविका धार्मिक यात्रा, आयोजनों के साथ पर्यटन पर आश्रित है, लेकिन भाजपा की त्रिवेंद्र सरकार ने सबकुछ बंद करा दिया है। केवल बंद कमरों में बैठक कर सत्ता चला रहे हैं, उन्होंने कहा कि जनता 2022 में पूरा बदला लेंगी।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव संघटन विजय शारश्वत, प्रदीप चौधरी प्रदेश सचिव, राजेंद्र शाह प्रदेश महासचिव, पूर्व पालिकाध्य्क्श सतपाल बह्मचारी, शुभम अग्रवाल ब्ला.अध्यक्ष कनखल, शैलेंद्र सिंह ब्लाकअध्यक्ष, रवि कश्यप ब्ला.अध्यक्ष, यशवंन्त सैनी नगरअध्यक्ष, गुलबीर सिंह ब्लाकअध्यक्ष, शानू गिरी, युवक कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष आकाश भाटी, ध्रुव शैंकी, तरुण व्यास, दीपक पांडे, उपाध्यक्ष ओम मलिक, राजेंद्र आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
