जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। कांग्रेस आउटरीच कमेटी के प्रदेश सदस्य संजीव चौधरी ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने उत्तर प्रदेश की सरकार को बर्खास्त करने की मांग उठाई।
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में जिस प्रकार भाजपा के मंत्री पुत्र ने निहत्थे किसानों पर कार चढ़ा दी और चार किसान उसमें शहीद हो गए ऐसा अत्याचार आज तक देश मे देखने को नहीं मिला है। अन्नदाता को दोडा-दोडा का मारा जा रहा है और प्रधान सेवक मौन है। चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकर को तत्काल बर्खास्त किया जाए और अजय मिश्रा को भी पद से हटा कर उनके पुत्र को गिरफ़्तार किया जाना चाहिए। इस घटना से उत्तराखंड का किसान व आम जनमानस भी भारी गुस्से व रोष में है। भाजपा सत्ता के नशे मे चूर होकर आज आज देश के किसान मजदूर गरीब पर अत्याचार की सभी सीमाएं लांघ गई है। अब जन आंदोलन देश में खड़ा हो रहा है। दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय भाजपा सरकार पीड़ित परिवारों के दुःख में शामिल होने जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को गैर कानूनी तरीके से गिरफ़्तार कर रही है और अन्य विपक्षी दलों के नेताओ के साथ भी यही हाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चाहे जेल क्या कितने भी सितम करे ये सरकार पर कांग्रेस चुप नहीं रहेगी। देश के अन्नदाता के सम्मान और रक्षा के लिए कोई भी बलिदान करना पड़ा तो कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी। चौधरी ने कहा कि जहां जहां भाजपा की सरकारें है वहां जनता का भरी शोषण व अत्याचार किया जा रहा है। उत्तराखंड के भाजपा के एक पूर्व मुख्यमंत्री किसान की आत्महत्या पर ये कहते है कि आत्महत्या करना फ़ैशन बन गया है भाजपा की किसान विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।
साथ ही राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए चौधरी ने कहा कि राज्य मे किसान व्यापारी मज़दूर महिलाएँ व सरकारी कर्मचारी तक आज सरकार की दमन कारी नीति से परेशान है और सभी आज कांग्रेस की ओर आशा भरी नजर से देख रहे हैं। राज्य मे आगामी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। प्रेस वार्ता मे मुख्य रूप वरिष्ठ नेता पीसीसी सदस्य अनिल भास्कर, युवा जिलाध्यक्ष रवि बहादुर व विकास बोहरा शामिल हुए।
