जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। वैध एमआर शर्मा ने किन्नर अखाड़े को आश्रम बनाने के लिए दान में भूमि दी है। वैध एमआर शर्मा तथा उनकी धर्मपत्नी पार्षद पुष्पा शर्मा के साथ आईएयू के चेयरमैन नरेश जैनर के साथ अन्य पदाधिकारियों ने औषधालय में फूलों से स्वागत किया। भोजन उपरांत सभी ने संतों से आशीर्वाद लिया।
वैध एमआर शर्मा तथा उनकी धर्मपत्नी पार्षद पुष्पा शर्मा के आवास पर आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी और उनके साथ 10 महामंडलेश्वर तथा उनके साथ उनके शिष्य पदाधिकारी दोपहर के भोजन पर पधारे। दर्शन देने वाली संत मूर्तिया क्रमश: महामंडलेश्वर दयानंद गिरी, महामंडलेश्वर पायल नंद गिरी, महामंडलेश्वर गायत्री नंद गिरी, महामंडलेश्वर कामिनी नंद गिरी, महामंडलेश्वर मोहिनी नंद गिरी, महामंडलेश्वर रक्षा नंद गिरी, महामंडलेश्वर पवित्र आनंद गिरि, महामंडलेश्वर भगवती नंद गिरी और महंत हरिकेश नंद गिरी रहे। लगभग 4 घंटे सभी संत महामंडलेश्वर उनके( निवास) श्री गुरुकृपा औषधालय एफ – 53 इंडस्ट्रियल एरिया हरिद्वार पर रहे ओर भोजन ग्रहण किया। भोजन के पश्चात दोनो ने सभी महामंडलेश्वरो तथा संतों का तिलक लगाकर आशीर्वाद लिया। तथा वहां उपस्थित सभी पुरुषों, महिलाओं और बच्चो ने उनका फूलों की वर्षा कर माला पहनाकर सम्मान किया। इस सेवा के शुभ अवसर पर वैध एमआर शर्मा और उनकी धर्मपत्नी पार्षद श्रीमति पुष्पा देवी जी ने आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को हरिद्वार में किन्नर अखाड़े के निर्माण के लिए कुछ जमीन दान दी। जो कि श्यामपुर कांगड़ी में स्थित है।


आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने वैध जी के पूरे परिवार को ओर वहां उपस्थित सभी दर्शनार्थियो को दिल से आशीर्वाद दिया और आचार्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी जी ने यह भी घोषणा की कि इस जमीन पर हमारा जो किन्नर अखाडे का निर्माण होगा उसका नाम *किन्नर अखाड़ा श्रीमती दयावती देवी जी* के नाम से होगा। पूज्य श्रीमती दयावती जी वैध जी एमआर शर्मा जी की पूज्य माता जी का नाम है।

इसी के साथ वैध जी ओर पार्षद ने आईएयू के चेयरमैन नरेश जैनर एवं उनकी टीम को फूलों का गुलदस्ता भेंटकर सभी का सम्मान किया। इस अवसर पर चेयरमैन नरेश जैनर ने बताया कि सनातन धर्म में संत पुरुषो की सेवा सर्वोपरी है। इनकी सेवा से सर्व समाज का कल्याण होता हैं।


इस सेवा के शुभ अवसर पर आइएयू के पदाधिकारी चैयरमैन नरेश जैनर, पूर्व चेयरमैन गजेँद्र प्रसाद रतूडी, वित्त सचिव विनोद गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य डा अशोक पालीवाल, सुरेश जैनर, विकास सहगल, केसी शर्मा, डीएफओ नीरज शर्मा, पूर्व जवाइंट कमिशनर (व्यापार कर) बिसम्बर दयाल, सुबोध शर्मा एवं शुभम शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे। अन्त में सभी ने सन्तों का आशीर्वाद लिया।