संजय चौधरी, ब्यूरो
हरिद्वार। कांग्रेस नेता अपनी खोई हुई जमीन को वापस लेने के लिए मेहनत से जुट गए हैं। उन्होंने शिवालिकनगर में बैठक करते हुए एकजुटता के साथ कार्य करने को आह्वान किया। इस दौरान निर्णय लिया कि भाजपा की चार साल के कार्यकाल की पोल खोल अभियान चलाएंगे, ताकि जनता के सामने उनकी असलियत सामने आ सके।
ब्लाक कांग्रेस कमेटी शिवालिक नगर मे आयोजित मासिक बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष हरिद्वार संजय अग्रवाल व ब्लाक अध्यक्ष गुलबीर चौधरी ने की। बैठक में प्रदेश महासचिव डाक्टर संजय पालीवाल ने कांग्रेस को कैसे मजबूत करे इन बातों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर काम करने से पार्टी की विचारधारा और देश हित में किए गए काम उन तक पहुंचेंगे। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि पार्टी अब एकजुट होकर मैदान में उतरेंगी। पूर्व विधायक अंबरीश कुमार ने संघठन को जमीन स्तर पर कार्य करने का आह्वान किया। पूर्व विधायक रामयश सिंह ने कहा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ होती है उनको पार्टी के प्रति निष्ठावान होना चाहिए। पूर्व प्रदेश सचिव महेश प्रताप राणा ने कहा कि कांग्रेस को वार्ड स्तर पर मजबूती के लिए कार्य करना चुनावी समय मे मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि भाजपा की राज्य सरकार के विकास के दावे धरातल पर दिखाई दे रहे है। अब जब मात्र एक साल का समय शेष रह गया है तो 2022 में सभी काम पूरे किए जाने का वादे किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द की चार साल के कार्यकाल की पोल खोल अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को नववर्ष की बधाई दी। जिलाध्यक्ष ग्रामीण हरिद्वार धर्मपाल सहित यशवंत सैनी ब्लाक अध्यक्ष, मेहर सिंह, अंबिका पांडे, अशोक उपाध्याय उपाध्यक्ष हरिद्वार, मनीराम बागड़ी, विकास सिंह श्रमिक नेता भेल, एलएस रावत, मोहन राणा, लक्ष्मी प्रसाद, जान मुहम्मद अंसारी, कमल जीत रोहिल्ला, प्रीतम बर्मन, विकास लांबा, डाक्टर केपी भौरे, एसके शक्करवाल, अस्थाना, मुहम्मद जाफर, कंवर सिंह बिष्ट, संजय बिष्ट, जय किशन न्यूली, एसपी मौर्य, एसएस रावत, प्रवीण रोहिल्ला, आलोक कुमार, मुकुल चौहान आदि शामिल हुए।
