जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद खारी ने जनसंपर्क तेज करने के लिए लक्सर में कार्यालय खोल लिया है। प्रमोद खारी को लक्सर विधानसभा में अपार जनसमर्थन मिल रहा है। उनके लक्सर में तैयारी करने से क्षेत्रवासियों में उत्साह है। हालांकि अभी कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हुई है। उम्मीद है कि 20 जनवरी तक प्रत्याशियों की घोषणा हो जाएगी।
कांग्रेस के रिसर्च विभाग के प्रदेश संयोजक प्रमोद खारी का कहना है कि लक्सर क्षेत्र में भाजपा के विधायक ने कोई काम नहीं कराया। चुनाव के समय में जब आचार संहिता लगने का समय आ गया तो फौरी तौर पर लैटर जारी कराकर जनता की भावना लूटने का काम किया जा रहा हैं, लेकिन वे जनता के बीच में पहुंचकर इनका खुलासा करेंगे।
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रमोद खारी।