जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। लालढांग क्षेत्र में कांग्रेस छोड़कर सैकड़ों लोग भाजपा में कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के प्रयास से शामिल हुए। सदस्यता ग्रहण करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि कांग्रेस ने देश को लूटने का काम किया, जबकि भाजपा विकास कार्यों को निरंतर कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित में कार्य कर रही है।
मंगलवार की देर शाम को कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में कार्यक्रम लालढांग क्षेत्र के ग्राम नौरंगाबाद में हुआ। जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नीतियों से प्रभावित होकर सैकड़ों वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं/पदाधिकारियों ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। स्वामी यतीश्वरानंद ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि आज के समय में हर वर्ग का विकास हो रहा है। सरकार की योजनाओं का लाभ सभी को एक समान मिल रहा है, जबकि कांग्रेस के समय में सरकार की योजनाओं में खुलेआम भ्रष्टाचार होता था। कांग्रेस के नेता लाभार्थियों के हिस्से को आधा बांट लेते थें, लेकिन आज शत प्रतिशत लाभ जनता को मिल रहा है। उन्होंने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सभी का सहयोग मिलेगा और भाजपा की सरकार भारी बहुमत से बनेगी।

सदस्यता लेने वालों में अशोक सैनी, टेकचंद सैनी, दिनेश सैनी, सोनू सैनी, गजे सिंह, बाबूराम, रामकुमार, होशियार, अंतरिक्ष सैनी, हरपाल, ऋषिपाल राणा, नीलम, कमला, गीता, अंजू, लता देवी, नीलो देवी, उमा देवी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

