जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी के सबसे खास रहे युवा नेता अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। उनके जाने से उत्तरी हरिद्वार में कांग्रेस को बड़ा झटका लगेगा। युवा नेता आकाश भाटी का कहना है कि कांग्रेस में रहते हुए आमजन की सेवा नहीं कर पा रहे थे, इसलिए भाजपा बहुत जरूरी है। अब लोकप्रिय नेता मदन कोशिक के साथ जनता हित में काम करेंगे।
आकाश भाटी ने भाजपा से ही अपनी राजनीति शुरू की थी, लेकिन तत्कालीन एक जन प्रतिनिधि की उपेक्षा के चलते हुए उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी। पिछले 10 सालों से आकाश भाटी कांग्रेस की सेवा कर रहे थे। महानगर महासचिव एवं युवक कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष की भूमिका निभाई। कांग्रेस ने उन्हें 2018 में पार्षद का टिकट दिया, लेकिन वह किनारे से भाजपा प्रत्याशी के सामने हार गए। लेकिन आकाश भाटी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और जनता की सेवा में रात दिन लगे रहे। आकाश भाटी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी के सबसे खास नेताओं में माने गए हैं। आकाश भाटी ने हमेशा के लिए समाजसेवा को अपने जीवन में शामिल कर लिया है। भाटी कोविड कार्यकाल में तो जान जोखिम में डालकर जनसेवा में जुटे रहे। लेकिन कांग्रेस नेताओं की निष्क्रियता के चलते हुए भाजपा में जाने का निर्णय ले लिया है। आकाश भाटी का कहना है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लोकप्रिय नेता मदन कौशिक के जनता के विकास से प्रेरित होकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने आकाश भाटी का फूल माला पहनाकर स्वागत​ किया।
पार्षद मोनिका सैनी ने स्वागत करते हुए कहा कि इससे भाजपा सरकार की नीतियों का लाभ आमजन को मिलेगा।