जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भाजपा में रहकर और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के खासमखास के रूप में पहचान बनाने वाले युवा नेता कांग्रेस छोड़कर फिर से भाजपा में आ गए है। भले ही युवा नेता भाजपा में शामिल हो गए है, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से दूर रहकर सरकार की योजनाओं से जनता को लाभांवित करने का काम करते रहेंगे। युवा नेता का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद जनता के हित में काम करने वाले नेता है। इसलिए इनसे प्रेरित होकर फिर से पार्टी में शामिल हुए है।
कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री संजीव चौधरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद से प्रेरणा लेकर और जनकल्याण की नीतियों से प्रभावित होकर अपने साथियों सहित भाजपा ज्वाईन की। भाजपा जिला अध्यक्ष जयपाल चौहान ने चौधरी का स्वागत करते हुए पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्हें पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक आदेश चौहान व नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने संजीव चौधरी को बधाई दी।
ज़्वाइन करने के बाद संजीव चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति व हिन्दू और देश विरोधी मानसिकता के चलते आज कांग्रेस को अलविदा कह दिया। चौधरी ने कहा कि मैं बाल जीवन से ही एबीवीपी, बजरंग दल, विहिप व भाजपा का कार्यकर्ता रहा हूं और धर्म और देश के लिए संघर्ष किया है। चौधरी ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी जब भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे तब मै उनके साथ प्रदेश प्रवक्ता रहा था मै धामी जी के कार्य करने और मुख्यमंत्री बनने के बाद से उनकी ज़नकल्याण की नीतियों से बहुत प्रभावित हूं। साथ की पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद की प्रेरणा से आज फिर से अपने परिवार में शामिल हो गया हुआ। आज प्रदेश विकास के रास्ते जितनी गति से आगे बढ़ रहा है जल्दी ही देश का पहले स्थान का प्रदेश हमारा प्रदेश होने वाला है।
चौधरी ने कहा आज कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल मिलकर जिस प्रकार से हिन्दू विरोधियों का समर्थन करते है वो आज देश और हिन्दू समाज के लिए ख़तरा बना हुआ है आज देश को मोदी जी और धामी जी जैसे देश भक्त नेताओ की ज़रूरत है। आज हिन्दू समाज एक हो कर मोदी जी के साथ खड़ा हो गया है और भारत आज निरन्तर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और पुरी दुनिया आज भारत की ताक़त पहचान चुकी है। मोदी जी के नेतृत्व में आज देश अपनी अलग पहचान बना चुका है चौधरी ने कहा की अब देश सुरक्षित हाथो में है।
भाजपा ज़िला अध्यक्ष जयपाल चौहान ने कहा कि संजीव चौधरी पार्टी के पुराने सिपाही रहे है। आज पूरा देश भाजपा के साथ जुड़ रहा है, क्योंकि भाजपा व मोदी जी की नीतियों से देश आगे बढ़ रहा है और आज भारत पुरी दुनिया के सामने एक मिसाल बन गया है। आज सभी को पीछे छोड़ भारत विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है और पुरी दुनिया भारत का लोहा मान रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी उत्तराखंड को आज बहुत तेज़ी से विकास के मार्ग पर आगे बढ़ा रही है।
उनके साथ पुष्पेंद्र गुप्ता, मिथलेश वर्मा, दीपक काला, सुरेश मखीजा, अनिल तेश्वर, सुनील कांगड़ा आदि अनेक कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।