सांकेतिक स्लोगन

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण में कांग्रेस की विधायक बनते ही विशेष समुदाय के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि वे क्षेत्र में सरेआम गौकशी करने लगे हैं। स्थानीय पुलिस आरोपियों पर कोई कार्रवाई करने से हिचकिचा रही है, उन्हें डर सताता है कि विधायक थाने या विधानसभा में धरना शुरू न कर दें। क्योंकि विशेष वर्ग सरकारी भूमि कब्जा ले या किसी की बहन बेटी के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ता या समर्थकों का बेटा छेड़खानी कर दे तो पीड़ित थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा दे तो इसे विधायक कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बताकर उनकी हिमाकत करने लगती है।
हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में पथरी थानाक्षेत्र के गांव ऐथल बुजुर्ग में सरेआम गौकशी करते हुए पकड़ी गई। गौवंश के कटे हुए अंग और मांस भी गौवंश संरक्षण स्कवायड की टीम ने पकड़े हैं। पूरे मामले की शिकायत बजरंग दल के प्रांत संयोजक अनुज वालिया ने की थी। मौके पर एक ही आरोपी पकड़ा गया, जबकि चार आरोपी भागने में कामयाब रहे। ​पकड़ा गया आरोपी ऐथल बुजुर्ग गांव का रफीक पुत्र मंगता है, जिसे जेल भेज दिया गया। फरार आरोपियों में फुरकान, काला निवासी बोडाहेडी, शमशाद, फरमान व मतलूब निवासी ऐथल बुजुर्ग है। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार का कहना है कि आरोपियों की गिरफतारी के लिए प्रयास जारी है। लेकिन जिस तरह से विशेष वर्ग के लोगों द्वारा गौकशी का मामला सामने आया है, मामला कांग्रेस की विधायक द्वारा विशेष वर्ग के हित में खड़ा होने से हुआ है। बजरंग दल के प्रांत संयोजक अनुज वालिया की माने तो पिछले दो सप्ताह से घुमंतू गौवंश की संख्या में कमी देखने को मिल रही है। अनुज वालिया ने चेतावनी दी है कि गौवंश की हत्या करने वाले को कोई भी हिमाकत कर लें, लेकिन ऐसा जघन्य अपराध नहीं करने दिया जाएगा।

By admin