जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। प्रदेश महासचिव संजय पालीवाल व पूर्व प्रदेश सचिव महेश प्रताप राणा ने संयुक्त रूप से महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा राष्ट्र के निर्माण में जो भूमिका महिला शक्ति ने निभाई वो वाकई काबिले तारीफ है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से महिलाओं के सम्मान  की लड़ाई में उनके साथ खड़ी रही है और हमे गर्व होना चाहिए उन महिलाओं पर जिन्होंने उत्तराखंड को अलग राज्य बनाने की मांग में योगदान दिया। उनके उस योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता और हम अपील करना चाहते है सिर्फ महिला दिवस पर ही नहीं अपितु समय समय पर ऐसी महिलाओं का सामान होना चाहिए जो समाज में आगे बढ़कर अपना योगदान देती है।
जिला अध्यक्ष विमला पांडे ने कहा मोदी जी महिलाओं की बात करते हैं लेकिन वह बताएं के विधानसभा एवं लोकसभा में मिलने वाला 33% महिलाओं के आरक्षण का क्या हुआ? जब से सरकार सत्ता में आई है तब से लगातार देश की आधी आबादी का अपमान निरंतर कर रही है, चाहे कभी नोटबंदी कर के बचत की हुई राशि को काला धन बोलकर बैंकों में जमा करवाने की बात हो या निरंतर बढ़ती हुई रसोई गैस या सब्जियों के दाम की बात हो। हम आज इस महिला समेलन के माध्यम से महिलाओं को नजरअंदाज करने वालो को यह सन्देश देना चाहते हैं कि महिलाएं अब अपने हक़ के लिए सड़को पर उतर के सरकार का विरोध करने में भी पीछे नहीं रहेंगी।
महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि भारत सरकार में ऐसा मुखिया बैठा है जिसने स्वयं ही अपनी महिला को छोड़ रखा है। वह कभी नोटबंदी की लाइन में अपनी माता को लगा देता है वह देश की महिलाओं को क्या सम्मान देगा। महिलाओं को सम्मान कांग्रेस पार्टी में पहले भी मिलता रहा है और समय-समय पर महिलाओं के सम्मान में कांग्रेसी और मुद्दे पर खड़ी होने में काम करेगी।


मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि आज समय बदल रहा है और महिलाएं भी समाज में उतना ही महत्व रखती है जितना के पुरुष। यदि महिलाएं किसी भी मांग को लेकर एकमत हो जाये तो बड़ी से बड़ी सरकार महिलाओं की बात तो नजरअंदाज नहीं कर सकती। महिला सम्मेलन में उपस्थित पूर्व विधायक अंबरीष कुमार, अशोक उपाध्याय ब्लॉक संयोजक शिवालिक नगर, नीलम धीमान? दिनेश पुंडीर, सुषमा सहगल, रानी देवी  सीमा दास, गीता देवी, ममता, मालती, सीमा, कलावती, विद्या सरस्वती, शोभा रानी, काजल, विजया उपाध्याय, रीना यादव आदि शामिल हुए।