जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। रुड़की अलग से जिला बनने जा रहा है। इससे लोगों को अपनी बात रखने का मौका मिल सकेगा। सरकार और संगठन की नीतियों और नीतियों का प्रचार प्रसार करने में आसानी होगी। भारतीय जनता पार्टी ने फिर से रुड़की को सांगठनिक स्तर पर अलग जिला बनाने की पूरी तैयारी कर ली है। जल्द ही यह घोषणा हो जाएगी।
भाजपा में हरिद्वार जनपद को सांगठनिक स्तर पर दो भागों में बांटा हुआ था। हरिद्वार और रुड़की के अलग-अलग जिला अध्यक्ष बनते थे और कार्यकारिणी भी अलग-अलग होती थी। लेकिन करीब 8 साल पहले हरिद्वार जनपद को एक कर दिया गया। जिसके जिलाध्यक्ष तो एक ही होते थे लेकिन जिला महामंत्री दो होते थे। बड़ा जिला होने के चलते हुए संगठन की रीति नीतियों के प्रचार प्रसार एवं कार्यक्रमों में जिलाध्यक्ष नहीं पहुंच पाते थे, संगठन और कार्यकर्ताओं के हित में भाजपा ने फिर से हरिद्वार रुड़की को अलग अलग करने का निर्णय ले लिया है। इससे हरिद्वार और रुड़की के अलग-अलग जिलाध्यक्ष होंगे। दोनों जिलों की कार्यकारिणी अलग अलग होगी। भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि पार्टी घोषणा करते हुए जल्द ही कार्यकारिणी का गठन कर देने की तैयारी में है।
भाजपा के सभी वर्गों के जिलाध्यक्ष और पूरी कार्यकारिणी भी अलग अलग होगी। भाजयुमो, ओबीसी मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा आदि सभी के जिला अध्यक्ष अलग अलग होंगे।
