जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड से दीक्षा जोशी आईएएस बनी हैं, उन्होंने देश के प्रदेश का नाम रोशन किया है। दीक्षा जोशी भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी की पुत्री है। उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है।
सोमवार को संघ लोक सेवा आयोग की ओर से परीक्षा परिणाम जारी किया गया। जिसमें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी की बेटी दीक्षा जोशी आईएएस बनी। उनकी आल इंडिया रैंक 19 है। वे मूलतया पिथौरागढ़ की निवासी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रदेश के नेताओं ने भी बधाई दी है।

