जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल पर 8 रुपये घटाने से उत्तराखंड में अब 95 रुपये तो डीजल पर 6 रूपये घटाने से 91 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। उत्तराखंड में पेट्रोल 103.68 और डीजल 97.18 प्रति लीटर था। लेकिन गैस सिलेंडर पर केंद्र सरकार ने आमजन को कोई राहत नहीं दी है, केवल उज्जवला योजना वाले सिलेंडर पर ही राहत दी है।
केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी घटाने का फैसला किया है। इससे पेट्रोल 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर सस्ता होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसकी जानकारी दी है। नए रेट आज रात 12 बजे से लागू होंगे। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को महंगाई से राहत दिलाने के लिए राज्यों को एक्साइज ड्यूटी कम करने की सलाह दी थी।
वित्त मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना वाले सिलेंडर पर इस साल 200 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। एक परिवार को साल में 12 सिलेंडर मिलेंगे। इसका फायदा 9 करोड़ परिवारों को मिलेगा। इससे पहले, केंद्र सरकार ने 3 नवंबर 2021 को पेट्रोल पर 10 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 5 रुपए प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी घटाई थी।