भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बदलने का फर्जी लेटर

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के बजाय विनोद चमोली को नया अध्यक्ष बनने की सूचना जारी होते ही मदन के समर्थकों में मायूसी छा गई, लेकिन कुछ ही देर बाद सच सामने आया कि लेटर फर्जी तरीके से बनाकर वायरल कर दिया है। जैसे ही सोशल मीडिया में लेटर पहुंचा तो तमाम तरह के कयासों की चर्चा शुरू हो गई। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के समर्थकों ने बताया कि वे ही प्रदेश अध्यक्ष है और विधानसभा—2022 उनके नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। संगठन स्तर पर फर्जी लेटर जारी कराने वाले प्रकरण की जांच कराई जाएगी।