जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। ई—रिक्शा महासंघ का गठन होने पर सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए नवीन तेश्वर (प्रधान) ने सफल संचालन के लिए कार्यकारिणी का गठन किया है। नवीन तेश्वर ने कहा कि ई—रिक्शा संचालन करने वालों की हर संभव मदद की जाएगी और किसी का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ई​—रिक्शा संचालन करने वाले सभी एक परिवार एवं संगठित होकर काम करेगा। उन्होंने चेताते हुए कहा कि कुछ लोग बेवजह की राजनीति करने से बाज आ जाए, अन्यथा उनके खिलाफ जल्द ही आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
सभी यूनियनों के अध्यक्षों की सहमति से ई—रिक्शा महासंघ का गठन किया गया। जिसमें ई—रिक्शा चालकों के लिए लंबे समय से संघर्ष करने वाले कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले नवीन तेश्वर (प्रधान) को ई-रिक्शा हरिद्वार पंचपुरी महासंघ का अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया। अब उन्होंने महासंघ का विस्तार करते हुए कार्यकारिणी का गठन यूनियन के अध्यक्षों की उपस्थिति में किया गया। महासंघ के अध्यक्ष नवीन तेश्वर ने कहा कि ई रिक्शा चालकों के साथ कई प्रकार की समस्याएं आती थी उन समस्याओं को लेकर हमने एक भीषण संघर्ष किया और चालकों को न्याय दिलाने में कामयाब रहे। आज किसी भी प्रकार की समस्याएं आती हैं तो हम उनके साथ खड़े होकर उन समस्याओं का समाधान करने के लिए हर संभव संघर्ष करते हैं और करते रहेंगे। ​महासंघ के महामंत्री विशाल गोस्वामी ने आश्वासन देते हुऐ कहा कि हम सभी समस्याओं को लेकर उच्च अधिकारियों से वार्तालाप कर समस्या का समाधान कराने हर संभव प्रयास करेंगे।
इस मौके पर महासंघ के सह महामंत्री विशाल गोस्वामी, महासंघ के कोषाध्यक्ष दीपक कुमार उपाध्याय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सनी चौटाला, आदित्य झा, विपुल शर्मा, विष्णु अरोड़ा, मोहित शर्मा, सचिव लक्की, महासंघ के उपाध्यक्ष आशु गुप्ता, आशु चंचल, प्रेम कुमार, धीरज शर्मा, प्रमेंद्र पंडित, संगठन महामंत्री राजकुमार एंथोनी, संगठन मंत्री धर्मेंद्र कश्यप, प्रचार मंत्री छत्रपाल, महासंघ के कार्यकारणी सदस्य भरत, देवा ठाकुर, सर्वेश राय, चेतन, प्रकाश, सुरेश गुप्ता, सुमित सक्सेना, राहुल, अक्षय, देवेंद्र कुमार, किशन सिंघल, सुमित वाल्मीकि को सदस्य चुना गया।