जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। बजरंगी ई—रिक्शा यूनियन महासंघ के अध्यक्ष नवीन तेश्वर ने कनखल क्षेत्र में रिक्शा स्टैंड के अध्यक्ष मनोनित किए। उन्होंने सभी ने उम्मीद जताई कि सभी ई—रिक्शा चालकों की समस्याओं का समाधान कराते हुए उनका शोषण नहीं होने देंगे।
बजरंगी ई-रिक्शा यूनियन का विस्तार करते हुए महासंघ के अध्यक्ष नवीन तेश्वर द्वारा धीर सिंह को कनखल क्षेत्र बजरंगी ई रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष चुना गया। साथ ही उनके नेतृत्व में ही कनखल के अनेक स्थानों पर ई-रिक्शा प्रधान बनाए गए।


नवीन तेश्वर ने बताया कि कनखल क्षेत्र में रिक्शा स्टैंड के चालकों के साथ कई प्रकार की दिक्कत आ रही थी, उनको देखते हुए बजरंगी यूनियन ने सभी स्थानों पर प्रधान नियुक्त किए गए। जिसमें दक्ष मंदिर ई रिक्शा स्टैंड पर राहुल राजपूत को नियुक्त किया, बंगाली हॉस्पिटल पर राहुल प्रजापति को नियुक्त किया, शंकराचार्य चौक पर संतोष को प्रधान नियुक्त किया गया और बजरंगी रिक्शा स्टैंड रानीपुर मोड़ पर रोशन मिश्रा को नियुक्त किया।
इस दौरान रोड़ी बेलवाला के प्रधान आशु गुप्ता, महामंत्री सुमित सक्सेना, लक्ष्मण कटारिया आदि शामिल हुए।