कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद नाव में बैठकर नुकसान का आकलन करते हुए।

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने जनपद ऊधमसिंह नगर में पहुंचकर बारिश से हुए नुकसान का निरीक्षण अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों एवं आमजन के साथ करते हुए आश्वास्त किया कि किसी भी वर्ग को मायूस नहीं होने दिया जाएगा। किसानों को फसलों के नुकसान का तो मकान एवं अन्य सामान के नुकसान का आकलन कराकर उसे मुआवजा दिलाया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी के माध्यम से संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द रिपोर्ट तैयार कर शासन को प्रस्तुत करें, ताकि समय रहते हुए पीड़ितों को मुआवजा धनराशि वितरित की जा सके।


प्रदेश में भारी बारिश होने के दौरान और बाद में नुकसान का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ​मैदान में उतरे हुए हैं। धामी की टीम के सक्रिय और उर्जावान कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद प्रभारी मंत्री होने के नाते हुए ऊधमसिंह नगर में पहुंच गए। उन्होंने जनपद के कई विधानसभा क्षेत्रों में निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के लिए बोट का इस्तेमाल किया। उन्होंने अतिवृष्टि से हुए नुकसान का निरीक्षण करते हुए सभी पहलुओं का बारिकी से अवलोकन किया। उन्होंने किच्छा विधायक राजेश शुक्ला के साथ किच्छा क्षेत्र का दौरा किया और अतिवृष्टि से हुए नुकसान के सम्बन्ध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद नाव में बैठकर नुकसान का आकलन करते हुए।

कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने रुद्रपुर में विधायक राजकुमार ठुकराल और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीघ्र अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेकर उचित सहायता पहुंचाने का काम करें।

कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद नाव में बैठकर नुकसान का आकलन करते हुए।

कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि अतिवृष्टि से किसान, मजदूर के साथ सभी वर्ग प्रभावित हुए है। इस आपदा में किसी भी वर्ग को परेशान नहीं दिया जाएगा। उत्तराखंड सरकार हर सुख दुख में जनता के साथ खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि किसी ने लापरवाही बरती तो या कोई पीड़ित लाभ के बिना शेष रह गया तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।