जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा श्रावण मास में होने वाले हरियाली तीज के त्यौहार को महिला मोर्चा अध्यक्ष अनामिका शर्मा की अध्यक्षता में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। तीज के त्यौहार का मुख्य केंद्र बिंदु था “बहनों की मेंहदी, बहनों के द्वारा, यही उद्देश्य है हमारा” इस उद्देश्य के साथ महिला मोर्चा और अन्य सभी बहनों ने उन महिलाओं से मेंहदी लगवाई जो आर्थिक रूप से कमजोर है। ऐसी उन बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए आज महिला मोर्चा द्वारा यह एक छोटा सा प्रयास किया गया और साथ ही साथ समाज के लिए एक संदेश दिया गया कि ऐसी सभी महिलाओं को सशक्त बनाने में महिलाओं को सदा तत्पर रहना चाहिए।
जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा अनामिका शर्मा ने बताया कि उन्हें इस बात की अत्यंत खुशी है कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा की सभी बहने ऐसी उन बहनों को सशक्त बनाने का प्रयास कर रही है जो आर्थिक रूप से कमजोर है। उन्होंने यह भी बताया कि इसी उद्देश्य से आज के इस कार्यक्रम का टाइटल रखा गया “बहनों की मेंहदी, बहनों के द्वारा, यही उद्देश्य है हमारा” अनामिका शर्मा ने कहा कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से भी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने का कार्य भाजपा सरकार द्वारा निरंतर किया जा रहा है।
इस अवसर पर महिला मोर्चा महामंत्री प्रीति गुप्ता ने कहा कि तीज का यह त्यौहार हिंदू महिलाओं के लिए एक विषय स्थान रखता है। भाजपा की नीति सबका साथ सबका विकास को सामाजिक व धार्मिक आयोजनों में भी इस उद्देश्य को पूरा किया जा रहाहै। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री एवम प्रदेश में मुख्यमंत्री महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत कार्य कर रहे है।
महिला मोर्चा महामंत्री शीतल पुंडीर ने कहा कि इस मौके पर महिलाओं और बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा महिलाओं नै एक दूसरे को हरितालिका तीज की बधाई दी। उन्होंने कहा कि तीज का पर्व पार्वती और शिव के मिलन का पर्व है। उन्होंने बताया कि सुहागिन महिलाओं के लिए तीज का विशेष महत्व होता है।
इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अनामिका शर्मा, जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा/ महिला मोर्चा प्रभारी आशुतोष चौधरी, महिला मोर्चा महामंत्री प्रीति गुप्ता ,शीतल पुंडीर, जिला उपाध्यक्ष, रेनू शर्मा, मन्नू रावत, पारुल चौहान, जिला मंत्री सोनिया अरोड़ा,सोशल मीडिया प्रभारी नीति शर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनीता यादव, डॉ चित्रा ,रेनू शर्मा, आईटीसी प्रभारी पुष्पा पाल पार्षद रेनू अरोड़ा, नताशा शर्मा, डॉली चौधरी, गुप्ता, छवि आदि शामिल हुए।
