जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। उषा ब्रको लिमिटेड की ओर से संचालित मां मनसा देवी और चंडी देवी रोपवे तीन दिन बंद रहेगा। महाप्रबंधक मनोज डोभाल ने बताया कि मां मनसा देवी रोपवे 9 जुलाई से 12 जुलाई तक बंद रहेगा और चंडी देवी रोपवे 15 से 18 जुलाई तक बंद रहेगा। इन तीन— तीन दिनों में रोपवे की मरम्मत एवं तकनीकियों की जांच कर उन्हें दूर किया जाएगा।

