वासुदेव राजपूत, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार, फूलगढ़-शिवगढ़ अवैध शराब कांड के बाद से ही आबकारी विभाग पूरी तरह से सक्रिय है। शहर और देहात क्षेत्र में फल फूल रहे अवैध कच्ची शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने जिला आबकारी अधिकारी पी.एस. मिश्रा के नेतृत्व में दस दिन का विशेष अभियानचलाया जा रहा है।

 

जिला आबकारी अधिकारी पीएस मिश्राआबकारी महकमे का विशेष फोकस कच्ची शराब का गढ़ बन चुके लक्सर सर्किल से लेकर आस पास के देहात पर बना हुआ है जिस को लेकर जिला आबकारी अधिकारी पी.एस. मिश्रा बेहद गंभीर नजर आ रहे हैं और खुद कमान संभालते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहे हैं। लक्सर के अलावा रणजीतपुर, महाराजपुर कलां, लक्सरी गांव, सहदेवपुर, ऐथल, फूलगढ़, शिवगढ़, श्यामपुर, पथरी क्षेत्र के कई गांव में कच्ची शराब का कारोबार चल रहा है, जहां लगातार कार्रवाई की जा रही है। इतना ही नहीं हरिद्वार के ग्रामीण के साथ साथ शहरी क्षेत्र में भी अवैध शराब पर कार्यवाही की जा रही है। आबकारी विभाग द्वारा कच्ची शराब के धंधे पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने के लिए माफिया पर लगातार शिकंजा कस रहा है। विभाग की टीम ने शहर एवं देहात क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी कर भारी मात्रा में कच्ची शराब और लहन बरामद किया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *