जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को रुड़की शहर में आएंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 3:30 बजे बीईजी के हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से सीधे विधायक प्रदीप बत्रा के सिविल लाइन स्थित घर पर जाएंगे। मुख्यमंत्री पहली बार विधायक प्रदीप बत्रा के घर जाएंगे।  

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को हरिद्वार में तीन स्थानों पर जाएंगे। पहला कार्यक्रम विधायक प्रदीप बत्रा के घर पर होगा। इसके बाद वे जीवनदीप आश्रम में महामंडलेश्वर यतींद्र आनंद गिरी महाराज से मिलेंगे। इसके बाद वे आईआईटी रुड़की के 175 वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में वे करीब 1 घंटे रहेंगे। वे रुड़की से 6:00 बजे देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे। सभी स्थानों पर मुख्यमंत्री के स्वागत एवं कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं।