जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं किसान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव कार्तिक कुमार चेयरमैन के नेतृत्व में जगजीतपुर स्थित कार्यालय पर सीडीएस जनरल बिपिन रावत वं उनकी पत्नी श्रीमती मधु रावत व साथ में शहीद हुए 11 सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्तिक कुमार चेयरमैन ने कहा पूरे भारतवर्ष में शोक की लहर है। यह दिल झक जोड़ने वाली घटना है। हम कल्पना भी नहीं कर सकते हमारे बीच जनरल बिपिन रावत सीडीएस नहीं रहे। इस भारत के लिए उनके द्वारा किए गए विभिन्न कार्य प्रेरणा पात्र है। आज देश ने एक महान वीर योद्धा खोया है। जनरल बिपिन रावत सीडीएस द्वारा की गई पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक में उनके द्वारा अद्भुत अदम्य वीरता कार्रवाई की गई। उनकी अगुवाई में हमारा कोई भी सैनिक उस समय शहीद नहीं हुआ। यह उनके रन कौशल का कमाल था।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील दत्त शर्मा ने कहा कि जनरल बिपिन रावत सैनिक ही नहीं एक टीचर भी थे, जिन्हें भली-भांति युद्ध कौशल का ज्ञान था। जनरल रावत देहरादून में एक स्कूल खोलना चाहते थे और रिटायरमेंट के होने के बाद भी उत्तराखंड की सेवा के लिए तत्पर थे। उत्तराखंड की नहीं पूरे भारत में ऐसे वीर सैनिक योद्धा को खोया है जो अपूरणीय क्षति है। भारत के लिए ऐसे वीर को कभी भुला नहीं जा सकता। वह हमेशा हमारी यादों में रहेंगे। इस मौके पर कार्तिक कुमार चेयरमैन की पूरी टीम द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई और दो मिनट का मौन रखा गया।
इस मोके पर सुनील दत्त शर्मा वरिष्ठ कांग्रेस नेता, जिला सचिव विकास सागर, जाहिद खान सचिव, नरेंद्र ठाकुर, लियाक़त अली, रजत अग्रवाल, नीरज वालिया, विभिन्न साथी मौजूद रहे।

