जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार तहसील सदर के एसडीएम योगेश मेहरा के तबादले की खबर से आमजन खुश है। क्योंकि उनके कार्य तहसील में नहीं हो रहे थे, जितने भी वाद—विवाद उनके दरबार में चल रहे थे, किसी का भी निपटारा जेब गरम किए नहीं किए हो रहे थे। यहां तक किसी भी तरह का लैटर अधीनस्थ बिना रिश्वत के आगे नहीं खिसका रहे थे। ऐसे में भाजपा की धामी सरकार बदनाम हो रही थी।
हालांकि एसडीएम योगेश व्यवहार में कुशल बताए जाते थे, लेकिन कार्य नहीं होने से सत्ता की बदनामी हो रही थी। केवल आवश्वासन देने का काम उनके कार्यालय में चलता था। एक लैटर को आगे खिसकाने में अधीनस्थों की जेब जब तक गरम नहीं होती थी, तब तक वहां पर लैटर ही टाइप नहीं हुआ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *