जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरकी पैड़ी क्षेत्र में लड़ाई झगड़े कर माहौल खराब करने वाले 8 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया।
एक नवंबर को चौकी प्रभारी हरकी पैड़ी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान पुरोहित मोड़ के पास कुछ व्यक्तियों के बीच लड़ाई-झगड़ा होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां 08 व्यक्ति आपस में गाली-गलौज एवं लड़ाई-झगड़ा करते हुए मारपीट पर उतारू थे। पुलिस द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन व्यक्ति और अधिक उत्तेजित होकर आमादा फसाद हो गए।
स्थिति को देखते हुए पुलिस ने संज्ञेय अपराध की आशंका के दृष्टिगत सभी 08 व्यक्तियों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत हिरासत में लिया। नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई।
नाम पता आरोपित
(1) प्रकाश चंद रिवाली उम्र 55 वर्ष पुत्र पुरुषोत्तम रिवाली निवासी शिवदयाल गिरी की हवेली बड़ा बाजार हरिद्वार।
(2) हर्षित गढ़कोटी उम्र 25 वर्ष पुत्र विद्याधर गढ़कोटी निवासी राम गिरि की हवेली बड़ा बाजार कोतवाली नगर हरिद्वार।
(3) केशव दत्त वाली उम्र 28 वर्ष पुत्र रमेश चंद निवासी शिवदयाल गिरी की हवेली बड़ा बाजार।
(4)खेमेश रिवाली उम्र 31 वर्ष पुत्र पुरुषोत्तम रिवाली निवासी इस शिवदयाल गिरी की हवेली बड़ा बाजार।
(5) योगेश रिवाली उम्र 24 वर्ष पुत्र रमेश चंद्र रिवाली निवासी उपरोक्त
(6) राजू गढ़कोटी उम्र 31 वर्ष पुत्र अंबादत गढ़कोटी निवासी रामगिरी की हवेली कोतवाली।
(7) नितिन रिवाली उम्र 38 वर्ष पुत्र प्रकाश चंद्र रिवाली निवासी शिवदयाल गिरी की हवेली बड़ा बाजार।
(8) राजू भट्ट उम्र 28 वर्ष पुत्र जय दत्त निवासी पीपल वाली हवेली बड़ा बाजार
पुलिस टीम में इनका रहा सहयोग
कोतवाली प्रभारी कुन्दन सिंह राणा, एसआई अंशुल अग्रवाल, कांस्टेबल शिवशंकर, रमेश चौहान, मानसिंह का सहयोग रहा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *