जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार में महाठगों का गिरोह सक्रिय है। बिजनौर से खन्नानगर में आकर बसें बाप—बेटों की जोड़ी ने हरिद्वार के व्यापारियों से करोड़ों रुपये ऐठ लिए हैं। जब कोई इन पर रुपये लेने का दवाब बनाता है तो पुलिस से सेटिंग—गेटिंग कर बच निकलने में माहिर है। अब उन्होंने राजा गार्डन में राधे मार्ट के संचालक को निशाना बनाकर करीब 20 लाख रुपये की ठगी कर ली है। सबूत होने के बावजूद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

उज्जवल चौहान पुत्र प्रदीप चौहान निवासी ग्राम कटारपुर अलीपुर तहसील व जिला हरिद्वार, हाल में कनखल कोतवाली क्षेत्र के जगजीतपुर स्थित राजागार्डन में श्री राधे मार्ट ग्रोसरी स्टोर चलाता है। कनखल थाना पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार उज्जवल के पास स्टोर पर सामान खरीदने के लिए हर्ष चौहान और उसका पिता दिनेश चौहान निवासी खन्नानगर, हाल निवासी राज विहार फेस-3, नियर फुटबॉल ग्राउंड जगजीतपुर आने लगे। इन्होंने राजा गार्डन में गंगा विहार कालोनी में टाटा चाय पत्ती की खरीद बिक्री करने के दौरान उज्जवल चौहान के साथ घुल मिल गए। दोनों बाप बेटों ने निवेश कराने के नाम पर करीब 20 लाख रूपये ले लिए। लेकिन जब उज्जवल को इनके कारनामों का पता लगने लगा तो उसने रूपये वापस मांगने शुरू किए तो फिर इन्होंने संपर्क बंद कर दिया। उज्जवल चौहान कनखल पुलिस के चक्कर काटने शुरू कर किए। हालांकि पुलिस की मौजूदगी में बाप—बेटों ने रुपये स्वीकार करते हुए 30 अगस्त तक का वादा किया था। लेकिन बाप—बेटों की सेटिंग इतनी जबरदस्त है कि दोनों को पुलिस पकड़ नहीं सकी।

बाप—बेटों ने इन्हें भी ठगा
जमालपुर कलां के कृष्णा, सचिन शर्मा, नवीन, ललित, अभिषेक, शुभम आकाश और कईयों के साथ ठगी कर चुका है। इसने सबसे बड़ी ठगी तो अमूल्य एजेंसी संचालक तनेजा के साथ की थी। ठगी होने पर कईयों ने संबंधित थाने—कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन सेटिंगबाजी कर बच निकलने में माहिर है। एक क्षेत्र में ठगी कर फिर दूसरे क्षेत्र में कारोबार करते हुए वहां के व्यापारियों के बीच घुल—मिलकर ठगी करने लगता है।

