जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। रामनगर मोहल्ले में तीज महोत्सव का कार्यक्रम हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस अवसर पर महिलाओं ने आपस में खुशियां साझा करते हुए तीज पर्व की परंपराओं को उत्साहपूर्वक मनाया। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल आनंद और उल्लास से भरा रहा। उन्होंने कहा कि परंपराएं और संस्कृति ही हमारी पहचान हैं। महिलाएं परिवार का संरक्षण करती हैं और उनके मार्गदर्शन में ही परिवार आगे बढ़ता है। त्योहारों से हमें समाज को संस्कार और एकता की सीख मिलती है।


कार्यक्रम में एकता अरोड़ा, राधिका गुप्ता, प्रभा सेठी, ज्ञानदेवी भुल्लर, सीमा अरोड़ा, उर्मी, सपना, हेमा, रितु सेठी, मानसी सेठी, प्रिया, शील और कविता सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। सभी ने मिलकर तीज महोत्सव को यादगार बनाया और पर्व की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *