जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। देवभूमि के जनपद हरिद्वार में रिश्तो को कलंकित करने का मामला सामने आने रिश्ते शर्मशार हुए है।​ विशेष सम्प्रदाय के व्यक्ति ने अपनी बेटी को हवश का शिकार बना डाला। पहले तो वह नाबालिक बड़ी बेटी के साथ दुष्कर्म करता रहा, लेकिन फिर अपनी छोटी बेटी पर गंदी नजर डालने लगा। मां ने बेटियों को शोषण घर में होता देखा तो और उसने विरोध किया, तो हवशी ने उसे जमकर पीटा। बेटियों के साथ हो रहे शोषण के खिलाफ वह थाना पथरी पुलिस पहुंची, जहां पुलिस ने हवशी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
18 मई—2026 को धनपुरा पथरी निवासी वादीया मुकदमा ने थाना पथरी पर तहरीर बाबत उसके पति शहजाद द्वारा पीड़िता के साथ मारपीट करने, अपनी नाबालिक बडी पुत्री उम्र 15 वर्ष के साथ दुष्कर्म करने, अपनी छोटी पुत्री उम्र 14 वर्ष के साथ छेडछाड कर जबरदस्ती करने का प्रयास करने व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध दाखिल की। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पथरी में तत्काल मु0अ0स0- 257/26 धारा- 64(2)(ड),64(2)(च)/115(2)/351(3)/75(2)बी0एन0एस व 3(क)/ 4(2), 5(ठ)(ढ)/6 पोक्सो अधि0 दर्ज कर उच्चाधिकारियों को इस बाबत जानकारी दी गई तथा आरोपी की तलाश शुरु की गई।
हर संभावित स्थानों पर दबिश देते हुए पुलिस टीम ने 19 मई को 26 को मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त के आरोपी को घिस्सुपुरा से पथरी जाने वाले सडक मार्ग से गिरफ्तार किया गया। बाद विधिक कार्यवाही के आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
विवरण आरोपित-
शहजाद पुत्र नजाकत निवासी धनपुरा थाना पथरी जनपद हरिद्वार।
पुलिस टीम में इनका रहा सहयोग
पथरी थाने से एसआई विपिन कुमार, महिला उप निरीक्षक शाहिदा परवीन, कांस्टेबल अजीत तोमर, अनिल पंवार का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *