जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भाजपा युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी का गठन हो गया है। जिलाध्यक्ष अभिनव चौहान ने पार्टी के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा की सहमति और प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली के परामर्श पर युवा मोर्चा की कार्यकारिणी की घोषणा की है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों में जिला उपाध्यक्ष भोला शर्मा, देव विख्यात भाटी, सचिन चौहान, सुमित लखेडा को बनाया है। जिला महामंत्री की जिम्मेदारी नवजोत वालिया और सूर्यकांत सैनी को सौंपी है। नवजोत वालिया पार्टी के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने वार्ड में कांग्रेस के पूर्व पार्षद को हरवाकर अपनी पार्टी के पार्षद को जितवाने का अह्म काम किया।

जिला मंत्री पद पर शशांक चौहान, राहुल शर्मा, मोहित चौहान, कुलदीप सैनी को बनाया है। जिला मंत्री बने राहुल शर्मा गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष रहे हैं।

जिला कोषाध्यक्ष नितिश चौधरी, जिला कार्यालय मंत्री अर्श नैयर, जिला मीडिया संयोजक चेतन यादव, जिला सह मीडिया संयोजक प्रियांशु गोयल, जिला सोशल मीडिया संयोजक सागर सैनी, जिला सह सोशल मीडिया संयोजक संदीप कुमार, जिला आईटी संयोजक वाशु पाराशर को बनाया है।

जिला महामंत्री नवजोत वालिया और जिला मंत्री राहुल शर्मा ने प्रदेश और जिला नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे वह बखूबी निभाएंगे। जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए मिशन—2027 में जुटने को आह्वान किया।

