जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। एचआरडीए ने ​एक व्यवसायिक अवैध निर्माण को सील किया है। निर्माण सैकेंड फ्लोर पर किया जा रहा था। हालांकि निर्माण के दोरान लिंटर पड़ गया था। एचआरडीए ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सील तोड़कर काम किया तो मुकदमा दर्ज कराते हुए ध्वस्तीकरण करा दिया जाएगा।
हरिद्वार—रुड़की विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सोनिका के निर्देश पर अवैध निर्माणों को सील करने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। सचिव मनीष कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को हरिद्वार में भीमगौड़ा कुंड के निकट रेलवे लाइन के पास एक अवैध निर्माण की सूचना मिली। निर्माण नवीन व मुन्ना परांठे वाला द्वारा किया जा रहा था। जोकि करीब 40 गुणा 20 फीट में पूर्व निर्मित भवन के द्वितीय तल पर किए जा रहे था। अनाधिकृत व्यवसायिक निर्माण को प्राधिकरण क़ी टीम द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में सील किया गया। स्थल पर उपस्थित अनाधिकृत निर्माणकर्ता को निर्देश दिए गए कि स्थल पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए आगे निर्माण कार्य ना किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *