जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। मर्यादा उलांघ रहे पांच लोगों पर हरिद्वार पुलिस ने शिकंजा कसते हुए कार्रवाई की है। बिनारसी कांड में अनर्गल बयानबाजी कर रहे आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
भगवानपुर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि ग्राम बिनारसी में शांति व्यवस्था में नियुक्त पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई। हत्याकांड से संबंधित एक पक्ष के अरविंद द्वारा द्वितीय पक्ष के लोगो के उपर अनर्गल बयानबाजी की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी अरविंद को हिरासत में लिया।
वहीं दूसरे गांव शाहपुर में दो पक्षों के मध्य छज्जा निर्माण को लेकर झगडा होने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा दोनों पक्ष के मकान के छज्जे के निर्माण को लेकर झगडा फसाद कर रहे 04 व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा 170 बीएनएसएस में हिरासत में लिया गया।
हिरासत में लिए गए आरोपी
01. अरविंद पुत्र वीर सिंह निवासी ग्राम बिनारसी कोतवाली भगवानपुर
02. दिलशाद पुत्र सैयाद निवासी शाहपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार
03. आस मौहम्मद पुत्र नसीम निवासी शाहपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार
04. मुराद पुत्र सैयाद निवासी शाहपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार
05. फरमान पुत्र सैयाद निवासी शाहपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार
पुलिस टीम में इनका रहा सहयोग
एएसआई प्रदीप चौहान, कांस्टेबल रविन्द्र राणा, दीपक मंमगाई का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *