जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। थाना कनखल क्षेत्र के नूरपुर पंजनहेडी में हुए गोलीकांड प्रकरण में अभी 6 में से 5 आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार होंगे, इसके लिए दबिश जारी है। वही, आरोपियों की गोली से घायल युवकों का एम्स ऋषिकेश में इलाज सुचारू है।
मातृसदन के संत ब्रह्मचारी सुधानंद की शिकायत पर एचआरडीए ने अवैध प्लॉटिंग संबंधी जांच के लिए तहसीलदार के नेतृत्व में जांच के आदेश दिए थे। जांच के लिए 28 जनवरी दिन बुधवार को तहसील प्रशासन की टीम उषा टाउनशिप में जांच को पहुंची। जहां पर प्रशासनिक अधिकारियों ने शिकायतकर्ता मातृसदन के ब्रह्मचारी सुधानंद को बुलाया, लेकिन इस दौरान ग्राम पंजनहेड़ी के ही निवासी अतुल चौहान, तरुण चौहान भी पहुंचे। इस दौरान शिकायतकर्ता के साथ अन्य लोगों के पहुंचने पर मामला तूल दे गया। जिसमें मारपीट होने लगी और शिकायतकर्ता के साथ आए लोगों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। गोली जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान के भाई सचिन चौहान और रिश्तेदार पूर्व चेयरमैन कृष्णपाल को गोली लग गई। जिनका गंभीर हालत में इलाज एम्स ऋषिकेश में जारी है। चेयरमैन कृष्णपाल की तबियत में सुधार बताया जा रहा है, लेकिन सचिन चौहान की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
वहीं, इस मामले में एक आरोपी अतुल चौहान ने तो सरेंडर कर दिया था, लेकिन अभी अन्य आरोपी
तरुण चौहान पुत्र दीपक, गौरव चौहान पुत्र प्रदीप कुमार, अभिषेक चौहान (सिम्मी) पुत्र सतवीर, अभिषेक पुत्र त्रिलोक चन्द सभी निवासी गण नूरपुर पंजनहेडी थाना कनखल व ब्रहमचारी सुंधानन्द निवासी मातृसदन जगजीतपुर की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

मामले में एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमें में वांछित आरोपियों की तलाश जारी है। लगातार दबिशें दी जा रही हैं। यदि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

