जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार की सड़कों पर यातायात नियमों का पालन नहीं करोंगे तो भारी भरकम जुर्माना भी देना पड़ेगा और कार्रवाई भी होंगी। नववर्ष के दो दिन पहले चलाए अभियान में एआरटीओ की टीम ने 500 वाहन चालकों के चालान किए। साथ ही अन्य नियम तोड़ने पर भी कार्रवाई हुईं।
नववर्ष के अवसर पर सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं यातायात नियमों के सख़्त अनुपालन हेतु RTO (Enforcement) अनीता चमोला के निर्देशन में तथा ARTO (Enforcement) नेहा झा के नेतृत्व में परिवहन विभाग द्वारा दिनांक 30 एवं 31 दिसंबर को विशेष प्रवर्तन अभियान संचालित किया गया।
इस विशेष अभियान के अंतर्गत जिले के प्रमुख मार्गों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं दुर्घटना संभावित स्थलों पर सघन वाहन चेकिंग की गई।
अभियान के दौरान निम्नलिखित प्रवर्तन कार्रवाई की गई —
कुल 500 वाहनों के चालान किए गए। 150 चालान ओवरस्पीडिंग के मामलों में गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर 50 वाहनों को सीज किया गया। 26 चालान नशे में वाहन चलाने (Drunk & Drive) के अंतर्गत किए गए। परिवहन विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि सड़क सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी इस प्रकार के विशेष प्रवर्तन अभियान निरंतर जारी रहेंगे।


जनहित में अपील
सभी वाहन चालकों से अपील की जाती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, नशे की स्थिति में वाहन न चलाएं तथा स्वयं एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
यह अभियान Transport Tax Officer वरुणा सैनी, रविंद्र पाल सैनी, CAO मोहन लाल, TSI अश्विनी कुमार, आनंद असवाल, शूरवीर सिंह कंडवाल, TAI अनिल कुमार, संदीप कुमार, पुनीत कुमार तथा TC निपुल, अनिल, अर्जुन, राहुल, सचिन, मीनाक्षी, हरेंद्र, उत्तम आदि के सहयोग से संपन्न कराया गया।
अभियान के दौरान बिना हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने, वैध दस्तावेजों के अभाव तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी प्रभावी कार्यवाही की गई। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन एवं सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *