जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। उत्तराखंड पिकलबॉल एसोसिएशन से संबदृध डिस्ट्रिक्ट पिकलबॉल एसोसिएशन हरिद्वार की जवाहर लाल नेहरू युवा केंद्र में हुई बैठक में देवभूमि पिकलबॉल चैंपियनशिप—2025 सेशन वन की ओर से देहरादून परेड ग्राउंड में आयोजित होने जा रही रही 14 से 16 नवंबर— 2025 के लिए रुपरेखा तैयार की गईं। जिसमें पिकलबॉल लीग के बदले नियमों के बारे में जानकारी दी गई।
उत्तराखंड पिकलबॉल एसोसिएशन से संबदृध डिस्ट्रिक्ट पिकलबॉल एसोसिएशन हरिद्वार जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, सचिव आलोक शर्मा ने बताया कि ओपन आयु वर्ग यानि सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए पिकलबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पिकलबॉल खेलने वाले खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। मुख्य प्रवक्ता सुखबीर सिंह ढींढसा ने पिकलबॉल लीग के नए नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि नॉक आउट प्रक्रिया में बदलाव हो गया है व देवभूमि लीग के बारे में सभी खिलाड़ियों को जानकारी दी गई। बताया कि पंजीकरण की 18 अक्तूबर अंतिम तिथि है। डिस्ट्रिक कोर्डिनेटर विकास गर्ग ने बताया कि नए पिकल बॉल कोर्ट के उद्घाटन की तिथि निश्चित करने और अन्य प्रक्रिया के लिए विचार विमर्श किया गया।
इस मौके पर अमोल शर्मा, शिवम आहूजा, नमित शर्मा एडवोकेट, महेश प्रताप राणा, धर्मेंद्र विश्नोई, आरके श्रीवास्तव, ओपी चौहान, पदम प्रकाश शर्मा, रोमी सिंह, विवेक सिंह, गोपेश पुरोहित एडवोकेट आदि शामिल हुए।
ये होता पिकलबॉल
पिकलबॉल एक रैकेट या पैडल वाला खेल है जो टेनिस, बैडमिंटन और पिंग-पोंग के तत्वों को मिलाकर बनाया गया है। यह एक छोटे कोर्ट पर खेला जाता है, जिसमें एक नेट होता है और खिलाड़ी प्लास्टिक की गेंदों को पैडल से मारते हैं।

