जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भेल स्थित एसबीआई रीजनल ऑफिस में अपने अधीनस्थ डिप्टी मैनेजर की तबियत बिगड़ने पर उसके उपचार में रीजनल मैनेजर ने पूरी भूमिका निभाई। सिटी हॉस्पिटल से लेकर मैक्स देहरादून तक साथ रहे और सामान्य स्थिति होने पर घर तक छोड़कर आए। हालांकि कुछ कर्मचारियों ने इसका गलत प्रचार किया था।
एसबीआई के रीजनल ऑफिस—5 सेक्टर वन का कार्यालय सुबह समय पर खुला। जहां सुबह की मीटिंग के दौरान रीजनल मैनेजर राजेश शाह ने अपनी अधीनस्थ से चल रहे कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान डिप्टी मैनेजर अमित कुमार को बैचेनी होने लगी। अमित कुमार को करीब तीन साल पहले हार्ट अटैक की समस्या होने पर स्टंट पड़े हुए थे। अधीनस्थ मैनेजर की तबियत खराब होते देख उन्हें रीजनल मैनेजर राजेश शाह सिटी हॉस्पिटल रानीपुर मोड लेकर पहुंचे। जहां उनकी जांच और उपचार कराया गया। सिटी हॉस्पिटल में स्थिति सामान्य बताई गई, लेकिन फिर भी एहतियातन तौर पर उन्हें मैक्स हॉस्पिटल देहरादून ले जाया गया। जहां उच्च तकनीकियों से उनकी जांच कराई। राजेश शाह ने बताया कि डिप्टी मैनेजर अमित कुमार की तबियत सामान्य होने पर उन्हें देहरादून स्थित घर भिजवा दिया गया। उच्च अधिकारी की मानवता और साथ देने पर सभी स्टाफ ने सराहना की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *