जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। गुंडा तत्वों पर हरिद्वार पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए सराय क्षेत्र में फायरिंग मामले में 06 छुटभैये के साथ 01 नाबालिक भी पकड़ा है, जबकि दो को एक दिन पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है। इनसे वारदात में इस्तेमाल किए गए तमंचा, कारतूस सहित अन्य हथियार बरामद किए हैं। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में शामिल 02 आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। अभी फरार युवकों की तलाश जारी है।
दस मई— 2025 को ग्राम सराय में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर हुई, जिसमें मारपीट और फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए महेश और रंजीत नामक युवकों को हिरासत में लेकर इनके खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा अपराध संख्या 225/2025, धारा 3(5), 191(2), 191(3), 190, 109 बीएनएस और 3/25, 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेजा गया।
एसएसपी हरिद्वार के आदेश क्रम में पुलिस द्वारा प्रकरण में अन्य आरोपितों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर संभावित स्थानों पर लगातार छापेमारी की जा रही थी।
इसी क्रम में 12 मई — 2025 को पुलिस को बड़ी सफलता मिली जब 06 आरोपित युवकों को अलग-अलग स्थान से हिरासत में ले लिया गया और एक नाबालिग को संरक्षण में लिया गया।
युवकों के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस, 01 लाठी, 01 बेसबॉल का डंडा, 01 सरिया, 01 चाकू और 01 तलवार बरामद की गई। सभी आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिरासत में लिए आरोपित-
1. वंश सैनी उर्फ़ बशी पुत्र प्रदीप सैनी उम्र 19 वर्ष, निवासी सीतापुर।
2. अभय चौहान पुत्र अजय चौहान उम्र 23 वर्ष निवासी सीतापुर।
3. अंकित चौहान पुत्र ऋशिपाल चौहान उम्र 24 वर्ष निवासी सीतापुर।
4. सौरभ कुमार पुत्र बाबूराम उम्र 20 वर्ष निवासी जमालपुर कला।
5. मोहित पुत्र छत्रपाल उम्र 20 वर्ष
6. हिमांशु पुत्र रामपाल उम्र 18 वर्ष
साथ ही एक नाबालिग को भी संरक्षण में लिया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *